Monday, October 19th, 2026

 पहले पत्नी के होते हुए कर ली दूसरी शादी, स्टेटस से खुली बात  

 लखनऊ 
गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र में पहली पत्नी के होते हुए दूसरी शादी करने का मामला सामने आया है। पहली पत्नी ने मधुबन बापूधाम थाने में रिपोर्ट दर्ज करा पति सहित सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार महिला का कहना है कि उसकी 18 फरवरी 2018 को मोती रेसिडेंसी मोरटा राजनगर एक्सटेंशन में रहने वाले नीरज जायसवाल पुत्र मूलचंद जायवाल से हुई थी। इस शादी से उनके पति नीरज का बड़ा भाई, उसकी पत्नी और पिता नाराज थे। शादी के बाद वह भी इनके साथ आकर रहने लगे और पति पत्नी में विवाद पैदा करने लगे। क्योंकि वह नीरज की दूसरी शादी कराना चाहते थे।

पीड़िता का आरोप है कि ससुराल वालों ने उसके साथ कई बार मारपीट व गाली गलौच भी की। एक दिन पति अपनी पत्नी को उसके माता पिता के घर छोड़ आए। उन्होंने महिला को अंधेरे में रखा और दूसरी शादी कर ली। महिला को इस बात का पिछले साल करवाचौथ पर पता चला। जब उसके पति ने अपने मोबाइल पर स्टेटस में अन्य महिला का फोटो लगा देखा। पीड़िता का कहना है कि यह शादी गैर कानूनी है। उसने पति सहित ससुराव वालों पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

 

#स्टेटस

Source : Agency

पाठको की राय